Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

उच्च सदन में भी मजबूत हुआ भाजपा का कुनबा

सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश ने ली शपथ, बंगाल से सांसदों का आंकड़ा पहुँचा 6

20 Jul 2026

उच्च सदन में भी मजबूत हुआ भाजपा का कुनबा

कोलकाता। देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा में बंगाल से भाजपा का दबदबा और अधिक मजबूत हो गया है। सोमवार को भाजपा के तीन नए सांसदों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक ने आधिकारिक रूप से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। ये तीनों नेता हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन तीन नए सदस्यों के शामिल होने के बाद अब राज्यसभा में बंगाल से भाजपा के सांसदों की कुल संख्या 3 से बढ़कर 6 हो गई है, जिससे पार्टी की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हुई है। 
सदन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति और क्षेत्रीय परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। सुष्मिता देव ने अपनी मातृभाषा बंगाली में शपथ ली, वहीं सुखेंदु शेखर राय पारंपरिक बंगाली पहनावे यानी धोती-कुर्ता में शपथ लेने पहुँचे। इसके साथ ही प्रकाश चिक बराइक ने भी उच्च सदन के सदस्य के रूप में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने तृणमूल में मचे सियासी घमासान के बीच इन तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये तीन सीटें रिक्त हुई थीं। हाल ही में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। विपक्षी दलों द्वारा कोई भी उम्मीदवार मैदान में न उतारे जाने के कारण तीनों नेताओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, जिसके बाद सोमवार को उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं के आने से उच्च सदन में बंगाल से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रखरता से उठाया जा सकेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उच्च सदन में भी मजबूत हुआ भाजपा का कुनबा
सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश ने ली शपथ, बंगाल से सांसदों का आंकड़ा पहुँचा 6





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News